फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका विद्यालय में शीघ्र कराएं एमडीएम शेड का निर्माण : सीडीओ

Wed, 11 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज का निरीक्षण किया। सीडीओ निरीक्षण के दौरान वार्डन समेत फुल टाइम टीचर एवं पार्ट टाइम टीचर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित मिलें। उन्होंने विद्यालय परिसर में शीघ्र ही एमडीएम शेड निर्मित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ के जांच में एमडीएम मेन्यू के अनुसार भोजन दाल, चालव, सब्जी बनाया गया मिला। जिसका उन्होंने सैंपल देखा। मुख्य विकास अधिकारी छात्राओं के शैक्षिणक स्तर का परीक्षण के साथ भोजन, खेलकूद सहित आवासीय सुविधाओं के संबंध में उनसे वार्तालाप भी किया। वार्डन को उर्दू विषय की पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्यालय में निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएनएस के अधिकारी ने बताया कि भवन की छत सहित प्लास्टर, फर्श, शौचालय मरम्मत का कार्य कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें