फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से निखरेगी प्रतिभा

विज्ञापन
जिला स्टेशडियम में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। श्रोत फादल फोटो
विज्ञापन
-अभी स्टेडियम में घास के ट्रैक पर दौड़ लगा रहे हैं खिलाड़ी
विज्ञापन

-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाया जाएगा 400 मीटर सिंथेटिक कोर्ट
-प्रतिदिन स्टेडियम में दौड़ लगाने आते है 60 से अधिक धावक
राहुल त्रिपाठी
सिद्धार्थनगर। जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक की उड़ान भर रहे हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा को और चमकाने के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसी बीच अब स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए डीएम ने शासन को पत्र भेज दिया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में काफी संख्या में खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में प्रतिभा निखारने पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक खेल एथलेटिक्स भी है। स्टेडियम में प्रतिदिन 60 से ज्यादा धावक दौड़ लगाने पहुंच रहे हैं। खेलों इंडिया के कोच के निगरानी में सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण करते है। उनकी प्रतिभा निखारने के लिए जल्द ही सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा। अभी तक धावक घास के ट्रैक पर दौड़ लगा रहे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर ही होती हैं। जिस वजह से कभी-कभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसी वजह से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक को बनवाने के लिए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने शासन को पत्र लिखा है। जल्द ही इसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी।


400 मीटर बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक है। इसी ट्रैक को सिंथेटिक बनाया जाएगा। जिस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले धावक अपनी प्रतिभा निखारेंगे। इससे इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से धावकों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
-

स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। काफी समय से सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग कर रहे है। सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास न हाेने से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परेशानी का सामना करना पड़ा था। ट्रैक बनने से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
-आर्या राय, नेशलन स्तर प्रतिभागी

स्टेडियम से हर वर्ष चार से पांच खिलाड़ी नेशलन स्तर तक जाते है, लेकिन सुविधा के अभाव में मात मिलती है। ऐसे में स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता सिंथेटिक ट्रैक पर ही कराई जाती है।
-मोनिका विश्वकर्मा, नेशनल स्तर प्रतिभाग
-
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिंथेटिक ट्रैक पर ही प्रतियोगिता होती है। ऐसे में अगर खिलाड़ी की शुरूआत सिंथेटिक ट्रैक से हो तो इससे प्रतियोगिता में परिणाम अच्छा आएगा। सिंथेटिक ट्रैक बनना जिले के धावकों के लिए अच्छी सूचना है। इससे जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन

-सुमन सिंह, कोच खेलो इंडिया
-
वर्जन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक को बनवाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सिंथेटिक ट्रैक को बनवाने का कार्य किया जाएगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिल पाएगा।
-डॉ. राजा गणपति आर., डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें