फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीबीसीए-रेड ने ब्लू को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार की देर शाम को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जीबीसीए-रेड ने ब्लू को पांच विकेट से हरा दिया। रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने तीन विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए-ब्लू ने निर्धारित 30 ओवर में से 27.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। इसमें सत्येंद्र ने 25 रन, चंद्रमोहन ने 20 व अनुराग ने 18 रनों की पारी खेली। जीबीसीए-रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने तीन विकेट, अभिमन्यु व शमशाद ने दो-दो विकेट और विनय व रंजीत ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए-रेड की टीम निर्धारित 30 ओवर में से 27.4 ओवर तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सूर्यांश 57 रन, रंजीत ने 34 रन व शिवा ने 30 रनों की पारी खेली। जीबीसीए-ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्येंद्र ने दो व दुर्गेश ने एक विकेट चटकाए। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें