-सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में सोमवार को पहले बदली और बाद में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश और तेज हवा चलने से काफी राहत मिली है। दूसरी तरफ बारिश के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 33 डिग्री पर लुढ़क गया।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो दिनों में फिर से तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। सोमवार की सुबह से ही काली घटाएं छा गईं। पहले बदली और तेज हवा चलने के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे से हल्की और बाद में तेज बारिश हुई। बारिश के चलते नगर के कई वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहे की सड़कों पर जलभराव हो गया।