फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर ठिठुरते रहे बच्चे, नहीं पहुंचे गुरुजी

Fri, 11 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक बढ़नी के अंतर्गत एक ही परिसर में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदवा व प्राथमिक विद्यालय इमिलिया सुमाली में गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थी विद्यालय खुलने का इंतजार ठंड के मौसम में बाहर खड़े होकर करते रहे। गुरुजी के नहीं आने के बाद बच्चे वापस घर लौट गए। ग्रामीणों के अनुसार एक पखवाड़े से विद्यालय का ताला नहीं खुला।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदवा पर सुबह 11 बजे स्कूल के बाहर कक्षा छह की बबिता कश्यप, पूजा कश्यप, उमा, संजय, पूजा गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय इमिलिया सुमाली के छात्र सागर गुप्ता, साधना कश्यप, संदीप गुप्ता, उमेश कश्यप, संध्या कश्यप, शशिकांत कश्यप से पूछे जाने पर बताया कि विद्यालय बंद है। हम लोग शिक्षक के आने का इंतजार कर रहे हैं। अपने शिक्षक का नाम छात्र नहीं बता पाए।
विद्यालय के बगल में मौजूद ग्रामीण रामनरेश पांडेय, अंगद यादव, अमर  यादव,  योगेंद्र  मणि त्रिपाठी, अजय  मिश्र  ने बताया कि उक्त विद्यालय एक पखवाड़ा से बंद है। एमडीएम भी कभी-कभार ही बनता है। कई बार इसकी शिकायत मौखिक रुप से विभाग के  जिम्मेदारों  से  की  गई।  फिर भी स्थिति  ज्यों की  त्यों  बनी  हुई है। इस संबंध में बीआरसी बढनी के खंड शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र  बहादुर  चौधरी ने बताया कि  जांच  कर  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें