फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एजेंसी से 12 किलोमीटर दूर बांट रहे गैस सिलिंडर, उपभोक्ता नाराज

Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। कस्बे में स्थित एकमात्र गैस एजेंसी के संचालन को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि एजेंसी का भंडारण गोदाम पथरा बाजार के करीब बनाए जाने के बावजूद उसे शुरू नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरा बाजार स्थित गैस एजेंसी का भंडारण गोदाम कस्बे के बगल में बनाया गया है। गोदाम परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं जबकि एजेंसी का कार्यालय सेहरी चौराहे पर एक निजी दुकान में संचालित किया जा रहा है।
महेश कुमार, मेहीराम, सुनील कुमार, विकास यादव, अरविंद कुमार, पुष्पा, संगीता, राधिका सहित अन्य लोगों उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक की ओर से पथरा बाजार के नाम पर संचालित एजेंसी का वितरण कार्य कस्बे से लगभग 12 किलोमीटर दूर पोखर भीटवा गांव स्थित गोदाम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि यह तो उनकी एजेंसी तय करती है कि उन्हें कहां से वितरण करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें