भवानीगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भवानीगंज थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। ्रबैठक में जुलूस आयोजकों, ताजियादारों, डीजे संचालकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने उपस्थित लोगों को शासन की गाइडलाइन व निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की।