फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुले में शौच करते दिखे तो पहनाएं माला, करें जागरूक

Sun, 24 Sep 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक सभागार में शनिवार को बीडीओ जोगिया अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें स्वच्छता पखवाड़ा की तैयारी और उसे सफल बनाने पर मंथन किया गया। साथ ही ग्राम प्रधानों से कहा कि खुले में अगर कोई शौच करता हुए दिखे तो उसे फूल का माला पहनाएं और बताएं की खुले शौच न करें।
विज्ञापन


बीडीओ जोगिया अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी गांवों में साफ-सफाई रखना है और गांव के लोगों को शौचालय का प्रयोग कराया जाए। जिससे गांव में संक्रमण न हो। कहा कि स्वच्छता पर जोर दिया जाए, तभी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान सीएचसी जोगिया अधीक्षक आशीष कुमार अग्रहरि, शिवबहादुर, ओमप्रकाश, सचिव परमात्मा यादव, अभिषेक त्रिपाठी, त्रिपाठी, अनिल मिश्र, सुभाष, आशीष पांडेय, ग्राम प्रधान अब्दुल कयूम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें