फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों के समर्थन में पांचों तहसीलों में गरजे लेखपाल, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, राजस्व लेखपाल के कार्य एवं दायित्वों की अधिकता, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि आदि की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश को सौंपा।
तहसील परिसर नौगढ़ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में संयोजक महेंद्र कुमार साहनी व सह संयोजक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि राजस्व लेखपालों के कार्य एवं दायित्व बहुत अधिक है। जबकि उनका वेतनमान और भत्ता आदि सुविधाएं बेहद कम है। लेखपाल संवर्ग की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान न किए जाने से लेखपाल संवर्ग उपेक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए लेखपालों की समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस दौरान ज्ञान प्रकाश यादव, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, रणधीर राणा व सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम के नेतृत्व में वेतनमान उच्चीकरण व अन्य विसंगतियों को लेकर दर्जनों की संख्या में लेखपालों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में शनिवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को लेकर उनकी प्रस्तावित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस दौरान मंत्री देवेन्द्र कुमार राठौर, प्रभाकान्त मौर्य, देवीलाल गिरि, अंबिका प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में छह सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने धरना दिया। शोहरतगढ़ लेखपाल संघ अध्यक्ष आशीष कुमार संगम ने कहा कि 2016 से हम लोग मांग कर रहे हैं कि साइकिल भत्ता की जगह बाइक का भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें