फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निष्ठा व ईमानदारी से कराएं समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। पहली बार शोहरतगढ़ आगमन पर फरियादियों में काफी उत्साह दिखा और काफी संख्या में दूरदराज से आए लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इस दौरान 65 फरियादियों ने फरियाद रखी। इसमें राजस्व से संबंधित सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी के मामले को लटकाने की बजाय पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निस्तारण कराएं। कोई भी फरियादी दोबारा संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में न आए, इस पर विशेष ध्यान दें। निस्तारण में लापरवाही व धन उगाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमरनाथ ग्राम पंचायत भटियार उर्फ भुतहवा ने कहा कि एक व्यक्ति का जिला सहकारी बैंक में 11 लाख रुपये के तहत बंधक है। विभाग की मिलीभगत से ऋण मुक्त दिखाकर दोबारा ऋण ले लिया है। ग्राम बोहली निवासी रामबली ने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र व मृत्यु प्रमाणपत्र तथा फार्मर रजिस्ट्री के लिए तहसील का चक्कर लगाकर थक गया हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि मस्जिद के पीछे मार्ग से होकर बच्चे विद्यालय व मंदिर की तरफ श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। जानवरों को काटकर मांस की बिक्री की जा रही है, जबकि पूर्व डीएम ने तत्काल दुकानें हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आबादी से दुकानें नहीं हटाई जा रही हैं, जिससे विद्यालय जाने वाले बच्चों के मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ रहा है।
ग्राम लोहटी निवासी सोनू यादव ने कहा कि तहसील प्रशासन की लापरवाही से गड्ढा खलिहान पर जुर्माना होने के बावजूद कब्जा नहीं हट जा रहा है। नगर पंचायत निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उसकी भूमि हाईवे में चला गया है। एक चिकित्सक जबरिया हम लोगों की भूमि पर कब्जा करके मकान बनवा रहे हैं। तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र ग्राम परासपिंडा निवासी अनिल कुमार ने कहा कि उसके पिता कानपुर में रहते थे। फसल बोने के लिए खेत को बंटाई पर भतीजे कृष्णा को दिया था। मेरे न रहने से वह जमीन पर कब्जा करके जबरिया फसल बो लिया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्राम भेड़ियहवा के बाबा बालक दास ने कहा कि गांव का एक दबंग व्यक्ति काली माता स्थान के बगल में कुआं व जमीन पर कब्जा करके मकान बनवा रहा है। डीएम ने एसडीएम को टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें