बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर दो मिल काॅलोनी में लाखों रुपये की लागत से बना मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर शोपीस बना हुआ है। न तो उसमें कभी कोई कर्मचारी दिखाई देता है और न ही कूड़ा डिस्पोज किया जाता है। लोग इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बता रहे हैं।
नगर पंचायत बढ़नी में लगभग 32 लाख रुपये खर्च करके एमआरएफ सेंटर बनाया गया, जिससे कूड़े को डिस्पोज किया जा सके। लेकिन, इसका उपयोग आज तक नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत के कूड़े को वार्ड नंबर दो मिल कॉलोनी में आबादी के पास गिराकर जला दिया जाता है।
नगर के अशोक, रत्नेश आदि ने बताया कि जब से यह मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बना है, तब से आज तक संचालित नहीं हुआ है। खुले में कूड़ा गिराया जाता है। अगर कूड़ा निस्तारण होता तो गंदगी से निजात मिल जाता।