फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनी ने राजेश को हराया

Wed, 10 Jan 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में कुश्ती में जोर-आजमाइश से पहले हाथ मिलाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को नेपाल सहित विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने दम-खम दिखाया। अपने विरोधी पहलवान को चित करने के लिए दांव आजमाए।
विज्ञापन

 दंगल में पहलवान बैजनाथ ने नेपाल के राजू को हराया। देव थापा ने मुजफ्फरनगर के लाला मुन्ना को पटखनी दी। जगदीश विजय ने अमित को पटखनी दी। मो. गनी ने राजेश राजस्थान को धोबिया पछाड़ दांव से चित किया। मनोज ने सूरजभान पहलवान को धूल चटाया। दंगल में उमड़ती भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने इसे तीन से बढ़ाकर पांच दिन कर दिया है। कुश्ती का आयोजन मंदिर के महंत बाबा हनुमान दास नागा के देखरेख में चल रहा है। इस अवसर पर ईजीनियर अशोक त्रिपाठी, राजेश सोनी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सभासद अजय शुक्ल, डॉ. वीएन त्रिपाठी, अमित मिश्रा आदि ने पहलवानों का हौसला अफजाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें