सिद्धार्थनगर। रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों का बुधवार को साक्षात्कार हुआ। विभिन्न योजनाओं से ऋण पाने के लिए 103 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। स्वरोजगार को लेकर उनकी योजना के बारे में पूछताछ की।
विकास भवन सभागार में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित साक्षात्कार में ज्यादातर महिलाएं शामिल रहीं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 61 और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 42 आवेदन दाखिल हुए थे। खादी बोर्ड में 50, खादी आयोग में 37 और जिला उद्योग केंद्र के तहत 65 अभ्यर्थी चुने जाने हैं। चयन साक्षात्कार में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी अशोक कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त आदि मौजूद रहे।