फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी संकल्प पदयात्रा से भाजपा देगी स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गांधी संकल्प पदयात्रा’ से भाजपा देगी स्वच्छता का संदेश’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर जिले में 150 किलोमीटर गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली जाएगी। इसका आयोजन 2 से 31 अक्तूबर तक होगी। कार्यक्रम के संयोजक शिवनाथ चौधरी ने कपिलवस्तु विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस पदयात्रा की रूपरेखा तैयार की है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आवाह्न पर यह संकल्प यात्रा जिले के विधानसभाओं के मंडलों से गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, सिंगल प्लास्टिक नो प्लास्टिक यूज, जल संचय सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधानसभाओं से होकर गुजरेगी यात्रा
2, 3, 4 अक्तूबर को शोहरतगढ़ विधानसभा से यह यात्रा गुजरेगी। जबकि 12, 13, 14 को इटवा से पदयात्रा निकलेगी। इसी तरह, 15, 16, 17, कपिलवस्तु का समय निर्धारित किया गया है। 23, 24, 25 डुमरियागंज में 29, 30, 31 बांसी विधानसभा से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें हर विधानसभा से डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कपिलवस्तु विधानसभा संयोजक नितेश पांडेय, जिला मंत्री दीपक मौर्य, अरविंद उपाध्याय, सुरेंद्र पांडेय, श्यामसुंदर मित्तल, दृग नारायण सिंह, आशीष शुक्ल, संपूर्णानंद पांडेय, रिंकू पाल, अजय उपाध्याय, सच्चिदानंद चौबे, मुसे सिंह, रमेश श्रीवास्तव, दीपेंद्र चौधरी, लक्ष्मीकांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें