लोटन ब्लाॅक में हुई बैठक को संबोधित करते बीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
लोटन। विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक शनिवार को हुई। भारी अव्यवस्था के बीच शुरु हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नाराजगी के चलते आगामी लेबर बजट स्वीकृत नहीं हो सका। ब्लॉक प्रमुख सजलैन्निशा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने कहा कि गांव के विकास से ही मजबूत भारत बनेगा इसलिए विकास कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है। बीते वर्ष लेबर बजट 6 करोड़ 19 लाख स्वीकृति हुआ था, जिसमें 5 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना में 296 पात्र व्यक्तियों का चयन कर आवास उपलब्ध कराया गया।
मनरेगा मजदूरी अब प्रतिदिन 175 रुपये कर दिया गया है। अंत में मनरेगा के तहत आगामी योजना को लेकर चर्चा कर लेबर बजट 2017-18 के लिए 6 करोड़ 75 लाख का बजट प्रस्ताव रखा गया, लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नाराजगी की वजह से बजट में प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सका। बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजमणि पांडेय, मूसे सिंह, राधेश्याम यादव, शैलेशनाथ पांडेय, बेचन चौहान, वीरेंद्र पांडेय, राम प्रसाद, सिसपाल, शांति विजय सिंह, दिवाकर पांडेय, मनबोध शुक्ल, केशव राजभर सहित बीडीसी और प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद थे।