फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश के साथ धूप खिलने से बढ़े फंगल इन्फेक्शन के मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन ​में ​स्थित ओपीडी में मरीज के स्वस्थ्य की जानकारी लेते डॉ. अरफुल खान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अधिकतर रोगी दाद, खाज और खुजली के आ रहे हैं। बारिश और उमस भरे मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। दाद-खजुली के मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के स्किन रोग विभाग में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज आ रहे हैं, लेकिन बारिश के साथ तेज धूप होने से 70 फीसदी मरीज बैक्टेरियल, दाद खाज फंगल इन्फेक्शन के आ रहे हैं। बारिश और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। अधिकतर रोगी दाद, खाज और खुजली के आ रहे हैं। डाॅ. अरफूल खान ने बताया कि इस मौसम में त्वचा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। चेहरे को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। बरसात के मौसम में तापमान में नमी अधिक होती है। इसके कारण स्किन भी प्रभावित होती है। ह्यूमिडिटी अधिक होने से पर्यावरण में बैक्टीरिया व कीटाणुओं की भी अधिकता होती है। इसके कारण दाद, खाज और खुजली जैसी बीमारी हो जाती है। कई बार ये परेशानियां गंभीर भी हो सकती हैं। ऐसे में इनका तुरंत उपचार होना बेहद जरूरी है।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें