पत्नी की हत्या के बाद खुद को आग लगाई
- फोटो : डेमो फोटो
भनवापुर। छोटे भाई और पत्नी में हंसी-ठिठोली युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने आत्मदाह की कोशिश करने का प्रयास किया। युवक को किसी तरह आग की लपटों से बाहर निकालकर घरवाले अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव का है। बिजौरा निवासी 25 वर्षीय युवक ने सोमवार रात अपनी पत्नी को छोटे भाई से मजाक करते देखा। हंसी-ठिठोली का उनका अंदाज उसे नहीं भाया। इससे क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। चीख सुनकर पत्नी व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो वह आग से घिरा हुआ था।
आनन-फानन में युवक को आग की लपटों से बाहर निकालकर घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं। इस संबंध में बिजौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पता कराते हैं।