फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य शिक्षा और विकास के लक्ष्य को करें पूरा

Thu, 19 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नीति आयोग की ओर से होने वाले कार्यों को लेकर बैठक हुई। इसमें आकांक्षी ब्लॉक संपूर्णता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि नीति आयोग की ओर से जनपद सिद्धार्थनगर को आकांक्षात्मक जनपद के रूप में चयनित किया गया है। संपूर्णता अभियान 2.0 अभियान 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। इसके तहत महत्वपूर्ण इंडिकेटर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि में लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जनपद में संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं अपेक्षित परिणामों की जानकारी सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं जनसमुदाय को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

चयनित सभी संकेतकों से संबंधित आवश्यक कार्यवाहियों का विभागवार क्रियान्वयन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और अन्य संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें