फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जिम्मेदारियों का निष्ठा से करें अनुपालन : डीएम

Wed, 13 Mar 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक व सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। डीएम पवन अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का निष्ठा से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता जारी होने के साथ मतदेय स्थलों की समीक्षा तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मतदान स्थल पर दिव्यांग कुर्सी की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे। सीडीओ ने बताया कि मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही डाक मतपत्र के लिए उप कृषि निदेशक को नियुक्त किया गया है।
परिवहन व्यवस्था के लिए अपर उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एआरटीओ तथा एई डीआरडीए को नियुक्त किया गया है। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एसडीएम नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, बांसी कुणाल, इटवा राहुल सिंह, शोहरतगढ़ प्रवेंद्र, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें