फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धर्म छिपाकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर याैन शोषण

Sat, 25 Apr 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने गलत धर्म बताकर और शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसओ त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया था कि आरोपी ने खुद को आदित्य बताकर उससे दोस्ती की थी। आरोपी उसे गोवा ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया आरोपी ने उसके साथ विवाह का ढोंग रचा और कुछ समय बाद छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

धोखे का शिकार हुई पीड़िता जब आरोपी की तलाश करते हुए उसके गांव तेतरी पहुंची तो उसे पता चला कि जिसे वह आदित्य समझ रही थी, उसका असली नाम इरफान खान है और वह पहले से ही विवाहित है।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ठगी और पहचान छिपाकर किए गए शोषण से आहत पीड़िता ने तत्काल त्रिलोकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम गिरफ्तारी के लिए लग गई। शनिवार को उसे दबोच लिया गया और पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें