फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/बलिया के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पांच शिक्षकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला
मिश्रौलिया और कपिलवस्तु कोतवाली में बीईओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के के मामले में कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने चार और मिश्रौलिया पुलिस ने एक शिक्षक पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के बीईओ की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जिले में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बीएसए कार्यालय फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई शुरू होने के बाद चर्चा में है। बीईओ बर्डपुर तहरीर पर कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने मनु कुमार सिंह सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय रक्सेल निवासी पनिया थाना मनियर जनपद बलिया, सरोज उपाध्याय सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय जमुहवा निवासी खड़ेसर थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, सीमा सहायक शिक्षक सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय अहिरौली निवासी तरौली थाना सिद्धार्थनगर, धर्मेंद्र यादव सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय भरवलिया निवासी उपाध्याय चक थाना सिकंदरपुर, जनपद बलिया के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं बीईओ जोगिया विजय आनंद की तहरीर पर मिश्रौलिया प्रियंका सिंह सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर निवासी ग्राम टघरौली थाना बांसडीह जनपद बलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों पर केस दर्ज कराने के लिए संबंधित बीईओ का निर्देश दिया गया है। केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें