अंतिम चरण के पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टिया बुधवार को रवाना हो गई। विकास खंड बांसी की पोलिंग पार्टियां रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, विकास खंड मिठवल की पोलिंग पार्टी तिलक इंटर कॉलेज बांसी व विकास खंड खेसरहा की पोलिंग पार्टियां विकास इंटर कॉलेज खेसरहा से रवाना हुई।
चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए विकास खंड बांसी में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो जोनल तथा एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा 12 सेक्टर पुलिस अधिकारी दो जोनल पुलिस अधिकारी व एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, विकास खंड खेसरहा में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 2 जोनल मजिस्ट्रेट, 1 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 13 सेक्टर पुलिस अधिकारी, दो जोनल पुलिस अधिकारी व एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी तथा विकास खंड मिठवल में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट, एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर पुलिस अधिकारी, दो जोनल पुलिस अधिकारी, एक सुपर जोनल पुलिस अधिकारी लगाए गए हैं।
चौथे व अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 1784 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 193 प्रत्यासी मैदान में हैं, इनके भविष्य का फैसला गुरुवार को 4.20 लाख मतदाता करेंगे।
अंतिम चरण का चुनाव विकास खंड मिठवल में 106, विकास खंड खेसरहा में 97 व बांसी में 76 क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होना है।
इसके लिए विकास खंड मिठवल कुल 646, खेसरहा में 682 व बांसी में 456 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह तीनों विकास खंडो में कुल 12 जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होना है, जिसमें दो जोगिया व डुमरियागंज विकास खंड का आंशिक हिस्सा है।
जिसमें वार्ड संख्या 23 में 17 वार्ड 28 में 8, वार्ड 29 में 5, वार्ड 30 में 13, वार्ड 31 में 24, वार्ड 32 में 24, 33 वार्ड में 16, वार्ड 34 में 17, वार्ड 35 में 19, वार्ड 36 में 19, वार्ड 37 में 12, वार्ड 38 में 14, प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें वार्ड 23 डुमरियागंज व वार्ड 38 जोगिया विकास खंड का आंशिक हिस्सा है।
तीनों विकास खंड में चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 315 मतदान केंद्र व 673 बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में विकास खंड बांसी के 112864, खेसरहा के 151858, मिठवल के 157091 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।