फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गांवपालिका-1 के पिचुर्की में बृहस्पतिवार को भारतीय नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल की टक्कर से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक ने भैरहवा स्थित सिटी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तुफेल अहमद का चार वर्षीय पुत्र उसेद सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए भैरहवा स्थित सिटी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे में शामिल मोटरसाइकिल और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें