फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लड़कियों के पीछे भोंपू बजाने से मना किया तो चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे पर लड़कियों के पीछे तेज आवाज में भोंपू बजाने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने एक युवक और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके तीन भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोनू साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह गांव के चौराहे पर मौजूद था। इसी दौरान धीरज, राजेश, साहिल, अभय, आदर्श और शिवा लड़कियों के पीछे तेज आवाज में भोंपू बजा रहे थे। सोनू ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई मोनू, नितिन और निहाल को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद सोनू ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें