फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू खनन में चार लोग गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी दिनों से अवैध बालू खनन की मिल रही शिकायत पर सोमवार सुबह पांच बजे एसडीएम शोहरतगढ़ सुरेंद्रनाथ मिश्र व नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार हमराहियों के साथ ढेबरूआ थाने के घोराही नदी पर जाते समय बरगदवा गांव के चार लोग बैलगाड़ी से अवैध  बालू लादकर आते दिखे, जिन्हें थाने लाया गया।
विज्ञापन


चारों ने अपना नाम रामवरन, शिवशंकर, शिवकरन, शिवकुमार यादव बताया। एसडीएम टीम ने बढ़नी के वगल चरगहवा नदी से अवैध वालू खनन कर चार  वैलगाड़ी पर बालू लादकर बढ़नी लाते हुए बस तिराहे पर रोका। तब तक चारो बैलगाड़ी चालक गाड़ी से कूदकर भाग गए।

बालू लदी चारो वैलगाडी को टीम के लोग थाने पर ले जा रहे थे। तभी रास्ते मे डढहुल गांव के सर्वेश कुमार यादव गांव के रामनाथ यादव को लेकर बाइक से  रास्ते मे टीम के सदस्य लेखपाल महेंद्र साहनी से वार्ता में  कहनी करते हुये उलझ गए टीम के लोगों ने साथ चल रहे होम गार्डो की मदद से दोनों को मोटरसाइकल सहित बालू लदे चारो वैलगाडियो को तहरीर देकर ढेवरूआ पुलिस के कस्टडी में दे दिया।
विज्ञापन


एसओ ढेवरूआ ने कहा विधिक कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र ने कहा अवैध वालू खनन की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी चुनाव व्यस्तता से चेकिंग नही हो पा रही थी तहसील क्षेत्र में अवैध वालू खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें