फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबदास जिला पंचायत अध्यक्ष बने

Mon, 04 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबदास उर्फ चिंकू की औपचारिक रूप ताजपोशी हो गई। उन्होंने जनपद के सातवें जिला पंचायत अध्यक्ष पद को संभाल लिया। सोमवार को डीएम डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस  दौरान  भारी  संख्या में सपाई भी इस पल के गवाह बने।
विज्ञापन

गरीबदास का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना 1 जनवरी को तय हो गया था। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ था। उसके बाद से  केवल औपचारिकता ही बाकी रह गई थी। नाम वापसी का समय बीतने के बाद गरीबदास व पार्टी के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य व भारी संख्या में समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

इसके बाद दिन में करीब 3.15 बजे डीएम ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी, दीनेंद्र यादव उर्फ छोटू, सोनू यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें