फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश, चार घायल

विज्ञापन
गोल्हौरा क्षेत्र के बसडीला गांव के घटना स्थल पर जुटी भीड़ व पुलिस के जवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में शनिवार की सुबह नौ बजे जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत पर कब्जे को लेकर चल रहे तनाव के बीच ट्रैक्टर से जुताई रोकने पहुंचे लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया, इसमें चार घायल हो गए। जिन्हें पीएचसी खुनियांव से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम, एएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में वर्षों से मुकदमा चल रहा था। वर्ष 2023 में फैसला रमाकांत पांडेय पुत्र रामलगन पांडेय के पक्ष में गया। इसके बाद यह पक्ष खेत की जुताई-बुवाई करने लगा। वहीं दूसरा पक्ष ओमकार पांडेय, हरिओम पांडेय पुत्र बालमुकुंद पांडेय निवासी बसडीला का दावा था कि वे इस जमीन पर स्टे ऑर्डर ले आए हैं। इसलिए जुताई रोक देनी चाहिए।
धान की फसल कटने के बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। इसी तनाव को देखते हुए कुछ दिन पूर्व 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज लेकर गोल्हौरा थाने पर उपस्थित होने को कहा था।
शनिवार सुबह विवाद फिर भड़क उठा। संदीप उर्फ हिमांशु पांडेय (24) पुत्र हरिओम पांडेय ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई करने पहुंच गए। इसे रोकने के लिए दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा और 112 नंबर पर सूचना भी दी। इस दौरान दिलीप पांडेय (32) पुत्र रमाकांत पांडेय तथा शकुंतला (35) पुत्री रमाकांत पांडेय ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर जुताई रोकने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार तभी ट्रैक्टर चालक संदीप उर्फ हिमांशु ने ट्रैक्टर दोनों के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर पर दर्ज हुआ केस: इटवा। गोल्हौरा थाने के ग्राम बसडीला निवासी रमाकांत पुत्र राम लगन ने एसओ गोल्हौरा को दी तहरीर में बताया कि मुझे दिन में 9.30 बजे सूचना मिली कि हमारे खेत को संदीप ट्रैक्टर से कब्जा करने की नियत से जोत रहे हैं। खेत में पहुंचा और मना करना चाहा, तभी दूसरे पक्ष के लोग गोविंद होकर लाठी-डंडे से पीटने लगे।
ट्रैक्टर चालक संदीप ने हम लोगों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें