फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के ग्राम जबजौआ के पास सडक दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए ले जाते ग्राम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज-बस्ती मार्ग स्थित ग्राम जबजौआ स्थित सफा स्कूल के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रही एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। इससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कत हुई।
करण (14) पुत्र रंजीत और सिंगल (27) पुत्र विचार दास, निवासी ग्राम भलुआही बाइक से बेवां से डुमरियागंज की तरफ जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर संदीप (28) और सतीश (50) पुत्रगण लक्ष्मी प्रसाद, निवासी नौसड़ गोरखपुर, डुमरियागंज से बस्ती की तरफ जा रहे थे। अज्ञात कारणों से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीण घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले जाने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान, डुमरियागंज से बेवां की तरफ जा रही एक सरकारी एंबुलेंस घटनास्थल से गुजरी, जिसे ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद, ग्रामीणों ने निजी साधन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें