फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मजार ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस तैैनात पल-पल की जानकारी ले रहे अधिकारी

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू बाबा के समाधि स्थल मजार के पास तैनात पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू बाबा की मजार (समाधि) को प्रशासन ने मंगलवार को भोर में हटवा दिया। विवाद जैसे हालात न बनें और कोई पहुंचकर माहौल खराब न करे, इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क है।
बुधवार को दूसरे दिन स्थल पर पुलिस बल तैनात रही, तथा किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। फिल्हाल स्थित शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है। वहीं, अधिकारी गतिविधियों के बारे में पल-पल की जानकारी लेते रहे। चौखड़ा स्थित फागू बाबा की मजार (समाधि) पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को लगने वाले मेले को प्रशासन ने 25 जून को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के पत्र के आधार पर रोक लगा दी थी। मेला बंद कराने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू की गई थी। ताकि वहां किसी तरह की अशांति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन

डीएम डॉ.राजा गणपति आर. के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने मजार स्थल की जांच करा कर पैमाइश कराई, तो वह जमीन सरकारी अभिलेखों में पशुचर (चरागाह) दर्ज पाई गई।
तहसील प्रशासन के द्वारा डीएम को जांच आख्या भेजी गयी, जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार को भोर चार बजे मजार को जमींदोज कर दिया गया। साथ ही मलबे को हटवा दिया गया।
बुधवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ ही पीएसी की दो गाड़ियां व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही। इस दौरान इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर आने जाने वाले लोगों काे रुकने नहीं दिया जा रहा था। वहीं मजार स्थल पर किसी को नहीं आने जाने दिया जा रहा था।
पुलिस टीम लगातार भ्रमण करती रही। वहीं, अधिकारी भी रिपोर्ट लेते रहे। सूत्रों की मानें तो राजनीतिक रंग देने के लिए माहौल खराब किया जा सकता है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
प्रशासन ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है जिससे शहर का माहौल बिगड़ जाए और स्थिति तनावपूर्ण हो जाए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार की गई है।
विज्ञापन

सरकारी जमीन की अच्छी तरह से पड़ताल कराई गई है। जब यह साबित हो गया कि यह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है तब कार्रवाई अमल में लाई गई है। लोगों से अनुुरोध किया गया है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें