बढ़नी। थाना ढेबरूआ क्षेत्र अंतर्गत धनौरा बुजुर्ग बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर मंगलवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सचिन (19), अभिमन्यु (35), लाले (19) और नसीम (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भट्ठा मोहल्ला बढ़नी निवासी लाले और रामलीला मैदान बढ़नी निवासी नसीम मोटरसाइकिल से बरगदवा की ओर से बढ़नी की तरफ आ रहे थे, जबकि बढ़नी से ग्राम पंचायत बरगदवा निवासी सचिन और अभिमन्यु बाइक से बरगदवा की तरफ जा रहे थे। धनौरा बुजुर्ग बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं। आसपास के लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां तैनात डॉक्टर प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। संवाद