फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घारी में आग लगने से चार बकरियों की मौत, भैंस झुलसी

Thu, 11 Jan 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुआराई की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जुआराई गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक घारी में आग लगने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव निवासी राम गोपाल बुधवार की रात को खाना खाकर, अपने घर के सामने बनी घारी में बंधे मवेशियों को चारा डाल कर सोने चले गए। रात करीब दस बजे घारी से धुंआ उठने लगा और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटे उठने लगीं। ग्रामीणों के प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक घारी में बंधी चार बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई और भीतर बंधी एक भैस गंभीर रूप से झुलस गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी की सूचना पर पहुंचे लेखपाल प्रभाकांत मौर्या ने बताया कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें