संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। मिठवल ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम भैंसहिया में बृहस्पतिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के मिले। इस दौरान दो महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया।
बीडीओ सतीश सिंह ने लोगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों से योजना का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान हेमंत कुमार गुप्ता, राम किंकर मिश्रा, नीरज बाबा, सुरेंद्र यादव, निशा कन्नौजिया, प्रतिभा निगम, वंदना देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं।