फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप लूट मामले में चार दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डहरौली गांव के समीप पंप पर हुई लूट की घटना के चार दिन बाद भी पुलिस हाथ मल रही है। सीसीटीवी से पुलिस को खास मदद नही मिल पाई है। पुलिस अब राप्ती नदी के तटवर्ती गांव के कुछ बदमाशों का लोकेशन तलाश रही है, कुल मिलाकर अब तक पुलिस सटीक लूटेरों तक नही पहुँच पायी है। वही पंप संचालकों ने होली बाद घटना का खुलासा नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर-नरायनपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बेलवा दुबौली गांव निवासी ओंकार साहनी का पेट्रोल पंप है। वहां डहरौली गांव निवासी सेल्समैन सचिन साहनी गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहा था। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। उनमें से तीन उसके पास पहुंच कर बैग छीन लिए। छीनाझपटी कर रहे एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया। रुपये वाला बैग छीनकर बाइक से सभी छह बदमाश नारायणपुर की ओर भाग गए। भागते समय बदमाशों ने असलहे से फायर भी किया। पुलिस को घटना स्थल से 32 बोर की खाली कारतूस मिली। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए लगातार राप्ती नदी के किनारे गोरखपुर और देवरिया के सीमावर्ती गांव के कुछ अराजक तत्वों पर नजर जमाए हुए है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही। तीन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ की, पर कोई कामयाबी नहीं मिली। बदमाशों का चेहरा और गाड़ी का नम्बर प्लेट ढका होने के कारण पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं है। इस बाबत सीओ हरिराम यादव ने कहा कि पुलिस लगातार लूट की घटना के खुलासे पर काम कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें