फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार केंद्रों पर मिलेंगे हज के फार्म

Wed, 13 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हज के लिए आवेदन फार्म व गाइडलाइन बुकलेट मिलनी शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं जहां से इच्छुक लोग संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, खैर टेक्रिकल सेंटर बैदौलागढ़ डुमरियागंज, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत फैजुर्रसूल बरांव शरीफ और मदरसा बहरुल उलूम जामा मस्जिद बैलौहा से हज आवेदन फार्म एवं गाइडलाइन, बुकलेट प्राप्त कर सकते हैं।

एक बुकलेट से चार आवेदक, आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक बुकलेट में पे-इन-स्लिप, डेक्लेरेशन, मेडिकल स्क्रीनिंग प्रोफार्मा व आवश्यक गाइडलाइंस उपलब्ध है। फार्म दस्ती आनलाइन व डाक से भरा जा सकता है। भरे हुए फार्म आठ फरवरी तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें