सिद्धार्थनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जिला इकाई ने मंगलवार को दूसरे दिन भी बेमियादी धरना को जारी रहा।
इस
दौरान अभियंताओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि जेई संवर्ग पर अनुचित
दबाव व उत्पीड़ित करने की मंशा से कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों को चेतावनी दी कि अवैधानिक ढंग से किया गया स्थानांतरण जब तक वापस नहीं लिया जाता है तब तक संगठन विरोध जारी रखेगा।
जिलाध्यक्ष
राजनारायण ने कहा कि एक प्रोन्नत अवर अभियंता की तैनाती उपकेंद्र महरवाजोत
बांसी में सितंबर 2015 को किया गया था।
अनुचित दबाव बनाने व उत्पीड़न करने
की नीयत से चार जनवरी 2016 को स्थानांतरण कर दिया गया। इसके विपरीत
एक चहेते प्रभारी अवर अभियंता का ट्रांसफर उसी आदेश के क्रम में
शोहरतगढ़ कर दिया गया। इसका संगठन इसका विरोध करता है।
धरना में जिला सचिव
एसके मिश्रा, उपाध्यक्ष अंबिकेश्वर प्रसाद, सचिव वीएस यादव, वित्त सचिव
विनय कुमार, अब्दुल हमीद अंसारी, रितेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, रितेश
यादव, सुनील यादव, रामायण प्रसाद, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।