बेलहर। निघुरी गांव के पास से पुलिस ने एक पिकअप से चार पशु बरामद किए हैं। मौके से चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि पशुओं को काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
रविवार की देर रात बेलहरकला थाने की पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि एक पिकअप में पशुओं को ले जाया जा रहा है। पुलिस को निधुरी मोड़ के पास एक पिकअप आती दिखाई दी।
रोककर जांच की तो चार पशु लदे मिले। पुलिस ने पिकअप चालक रवि पांडेय निवासी पिरैला थाना इटवा सिद्धार्थनगर, अब्दुल कलाम निवासी नेतारी कला थाना बखिरा और राकेश कुमार गुप्ता निवासी मोतीपुर थाना बेलहर को गिरफ्तार किया। संवाद