फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा 22 बोरी यूरिया के साथ टेम्पो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-71
विज्ञापन

22 बोरी यूरिया और टेंपो जब्त, दो गिरफ्तार
नेपाल सीमा के पकड़ीहवा चौकी के पास एसएसबी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी पकड़ीहवा के जवानों ने रविवार को अवैध तरीके से भारत से नेपाल जाने के दौरान एक टैंपो पर लदी 22 बोरी यूरिया जब्त कर ली। उन्होंने बरामद सामान के साथ गिरफ्तार किए गए दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
पकड़ीहवा चौकी पर तैनात एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान एक टैंपो अवैध रूप से भारत से नेपाल में प्रवेश करने के दौरान पकड़ लिया। टैंपो में बरामद किए गए 22 बोरी यूरिया खाद के साथ ही दो लोगों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के मटेरिया गांव निवासी शिवपूजन, चिल्हिया थानाक्षेत्र के पलटादेवी निवासी निशार अहमद बताई है। एसएसबी ने बरामद सामान को जब्त करते हुए कस्टम को सौंप दिया। एसआई मोतीराम, एएसआई कृष्ण गोपाल दास, एचसीपी पंचानंद तिवारी, विपिन कुमार, कांस्टेबल कमलेश कुमार, विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

नेपाल जा रहा 10 बोरी यूरिया सीज
एसएसबी 43वीं वाहिनी पकड़ियहवा चौकी के जवानों ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। एसएसबी 43 वीं वाहिनी की सीमा चौकी पकड़ियहवा के जवानों ने शनिवार शाम चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल ले जाए जा रहे एक टेंपो पर लदी 10 बोरी यूरिया को पकड़ा। बरामद यूरिया सहित टेंपो को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बजहा बीओपी कंपनी कमांडर मोती राम ने के नेतृत्व में शनिवार की शाम में इंडो-नेपाल सीमा पिलर संख्या 554/50 के पास जवानों द्वारा गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक टेंपो अवैध रूप से अवैध रास्ते से भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही नोमेंस लैंड की तरफ बढ़ रहा था कि भारतीय सीमा में गश्त कर रहे जवानों ने टेंपो को रुकवाकर तलाशी ली। जिस पर 10 बोरी यूरिया खाद रखा हुआ था। अवैध रूप से टेंपो द्वारा भारत से नेपाल ले जाई जा रही 10 बोरी यूरिया एवं टेंपो को एसएसबी ने सीज कर दिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हीरालाल निवासी पिपरहवा शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर जनपद के रूप में हुई है। सहित सीज किए गए टेंपो सहित 10 बोरी यूरिया की कीमत लगभग 53000 रुपये आंकी गई है। सीजर किया गए यूरिया, टेंपो एवं चालक को एसएसबी ने अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम कार्यालय खुनुवां को सुपुर्द कर दिया है। टीम में कंपनी कमांडर मोतीराम, एएसआई कृष्ण गोपाल, हेड कांस्टेबल पंचानंद तिवारी, डीवीआर कमलेश कुमार और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें