फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक ने क्षेत्र का किया भ्रमण

Sun, 14 Sep 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर और भवानीगंज क्षेत्रों में लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। लोग खुद रात में लाठी-डंडा और टार्च लेकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी बीच कुछ अराजक तत्व आकारण निर्दोष लोगों को संदिग्ध चोर बताकर मारपीट भी करने लगे। इसके चलते कई मामलों में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। शनिवार की देर रात पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बयारा, भड़रिया, बिथरिया, मन्नीजत, भटगवां, हल्लौर, बजरंगी चौक सहित लगभग दो दर्जन गांवों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर चौकीदारी की। उन्होंने रात में पहरा दे रहे ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग सतर्क रहें, लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस, थाना, चौकी अथवा 112 नंबर पर सूचना दें। किसी भी हालत में मारपीट न करें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जनता को गुमराह कर सरकार और प्रशासन को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें