फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपिलवस्तु के पूर्व मेयर किरण सिंह जंगल से लापता, मुर्गी-मछली पालन फार्म देखने घर से निकले थे

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बताया जा रहा है कि वह इसी फार्म का जायजा लेने के लिए वहां गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस बाइक से सिंह निकले थे वह जंगल क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
जंगल से लापता होने के बाद तलाश करती नेपाली पुलिस पूर्व मेयर किरण सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से लगे कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा नगर पालिका के पूर्व मेयर किरण सिंह (65) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता हैं। वह घर से जंगल क्षेत्र में निर्माणाधीन कृषि फार्म की ओर जाने के लिए निकले थे। उनकी बाइक तौलिहवा से करीब आठ किलोमीटर दूर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से अलग जंगल क्षेत्र में खड़ी मिली है।

विज्ञापन


इसके बाद से नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व मेयर शुक्रवार सुबह कपिलवस्तु नगरपालिका-3 स्थित अपने घर से निकले थे। उनका जंगल क्षेत्र में मछली पालन के तालाब और मुर्गी पालन के लिए फार्म तैयार हो रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह इसी फार्म का जायजा लेने के लिए वहां गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस बाइक से सिंह निकले थे वह जंगल क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन तलाश शुरू कर दी।

यह क्षेत्र कपिलवस्तु और अर्घाखांची जिलों की सीमा के पास स्थित है। नेपाल पुलिस के कार्यवाहक प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक दीपक कुंवर के अनुसार शनिवार को भी 80 से अधिक पुलिसकर्मियों को तलाश अभियान में लगाया गया है। स्थानीय लोगों को मिलाकर 100 से अधिक लोग जंगल क्षेत्र में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें