प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां, पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी दिलकुश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।