फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडा फेंकने पर पूर्व प्रधान और बरातियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडा फेंकने पर पूर्व प्रधान और बरातियों में मारपीट
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांववाले, बस में की तोड़फोड़
बरात से वापस लौटते समय परसा चौराहे पर हुई घटना
डुमरियागंज और इटवा सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। थानाक्षेत्र के परसा चौराहे पर बुधवार को बस में बैठे कुछ बराती आपस में एक-दूसरे पर अंडा फेंक रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे सुरजी सुहेलवा के पूर्व प्रधान के ऊपर एक अंडा जा लगा। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि प्रधान के गांववालों ने बस में तोड़फोड़ की और बरातियों को पीट दिया। मामले जानकारी मिलने के बाद सीओ डुमरियागंज समेत इटवा सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी रामनेवास शर्मा के बेटे गनेश शर्मा की बरात मंगलवार को मेंहदावल के पास किसी गांव में गई थी। बुधवार को वापसी के वक्त जब बराती परसा चौराहे के पास एक टेंट की दुकान पर गद्दा उतार रहे थे। इसी दौरान बस में सवार कुछ युवक आपस में अंडा फेंकने लगे। खेल-खेल में एक अंडा बस के बाहर गुजर रहे सुरजी सुहेलवा गांव के पूर्व प्रधान राजेश दुबे उर्फ पप्पू पर जा गिरा। इस पर बरातियों और पप्पू में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नजदीक गांव होने के कारण पप्पू के पक्ष के कुछ युवक भी पहुंच गए और बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान चालक और दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी चोटिल हो गए। घटना की खबर पर सीओ व सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। बस चालक की पिटाई पर बस यूनियन भी मामले में कूद पड़ा और तहसील अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि के नेतृत्व में तहरीर दी। इस बाबत एसओ डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है, बस थाने में है। डुमरियागंज सीओ उमेश शर्मा ने कहा कि मामूली मारपीट में घटना है। बस में कोई आगजनी नहीं की गई है और न ही कोई बराती लापता है। किसी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें