- नौगढ़ तहसील में आयोजित चुनाव में र्निविरोध चुने गए पदाधिकारी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नौगढ़ तहसील ईकाई का मंगलवार को चुनाव हुआ। इसमें महेंद्र कुमार साहनी को अध्यक्ष और शिवशंकर यादव को मंत्री चुना गया। पूरी कार्यकारिणी र्निविरोध चुनी गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और एक होकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में नौगढ़ तहसील ईकाई के चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई।
इसमें सभी पदाधिकारियों को र्निविरोध चुने जाने के लिए लेखपाल संघ के लोगों ने निर्णय लिया। इसमें महेंद्र कुमार साहनी को अध्यक्ष, शशांक सौरभ आनंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबिता सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,शिवशंकर यादव को मंत्री, मनोज कुमार को उपमंत्री, नवीन कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार सिंह को संप्रेक्षक चुना गया। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि संगठन के साथियों के हर समस्याओं के लिए एक होकर लड़ने की जरुरत है। इस दौरान तहसील के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।