फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुके बिजली के खंभे : नीचे लटकते तार, हादसे का खतरा

Tue, 18 Aug 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र के हटवा खुर्द गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों में नाराजगी
विज्ञापन


भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हटवा खुर्द गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। भानपुर-मोहम्मदनगर उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। लंबे समय से बिजली के खंभे झुके हुए हैं और तार भी जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिम्मेदारों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीण रजा अब्बास, फरमान हैदर, राधेश्याम चौरसिया, राम मूरत, राम सूरत, कन्हैयालाल, राम बरन, राम उजागिर, नाइमुल्लाह, इनामुल्लाह के अनुसार गांव में बिजली के खंभे का सपोर्ट वायर टूट गया है जिसके कारण पोल असुरक्षित स्थिति में खड़ा है। वहीं, बिजली का तार भी काफी नीचे आ गया है। ऐसे में राहगीरों और ग्रामीणों के लिए हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तार और झुके पोल को लेकर कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने खंभे और नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीण अब्दुल मजीद, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद अहमद, अमरुल्लाह, मोहम्मद हनीफ, रामसागर आदि कहना है कि समय रहते बिजली व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जेई बागेश्वरी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें