पथरा। पथरा थाना परिसर में उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने लोगों की फरियाद सुनी। समाधान दिवस में 7 मामले आए, सभी राजस्व से संबंधित रहे।
शनिवार को समाधान दिवस में 11:00 बजे पहुंचे जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनवाई करते हुए संबंधित कर्मियों को टीम बनाकर समाधान करने को कहा। कम्हरिया खुर्द निवासी विक्रम ने रास्ते से संबंधित, सेहरी बुजुर्ग निवासी हरीराम ने चकनाली पर अतिक्रमण, घनश्याम निवासी पेंदा ने पेड़, राजेश पथरा बाजार, कम्हरिया बुजुर्ग में जल निकास से संबंधित, प्रदीप कुमार साहनी पुत्र चंद्र कुमार डीही जमीन पर कब्जा तथा रामभारी निवासी अतीक अहमद ने अतिक्रमण से संबंधित प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन, प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय सहित राजस्व विभाग कर्मियों और फरियादी मौजूद रहे।