सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से अचार के तीन नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय आरएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरालाल ने लुंबिनी रोड, नौगढ़ स्थित अमन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान मंगल बाजार, बांसी स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से मिक्स्ड अचार, इंदिरा नगर, डुमरियागंज स्थित प्रतिष्ठान से आम का अचार और आंबेडकर नगर, डुमरियागंज स्थित प्रतिष्ठान से अचार का एक-एक नमूना लिया गया।