फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गहराई से अनजान लोग, बानगंगा बैराज बन रहा मौत का कुंड

Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शाेहरतगढ़ क्षेत्र में ​स्थित बानगंगा नदी के बैराज। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गर्मी शुरू होते ही नदियों और तालाबों की ओर लोगों का रुख बढ़ गया है, लेकिन शोहरतगढ़ क्षेत्र में बानगंगा नदी बैराज अब एक खतरनाक ‘डेथ स्पॉट’ बनता जा रहा है। झरने की तरह गिरते पानी का आकर्षण लोगों को यहां खींच ला रहा है, लेकिन गहराई और तेज बहाव से अनजान लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

बानगंगा बैराज अब धीरे-धीरे पिकनिक स्पॉट के रूप में भी उभर रहा है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। गर्मी में गिरते पानी का दृश्य लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन यही आकर्षण कई बार जानलेवा साबित हो रहा है। झरुआ चौराहे के पास स्थित इस बैराज पर हर साल गर्मी और त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ जाती है। खासकर युवा यहां नहाने के लिए उतर जाते हैं। पानी की गहराई और स्तर का सही अंदाजा न होने के कारण यहां डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने इसे दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर दिया है।
-
दिल दहला देने वाली घटनाएं
यहां कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। 9 मार्च 2023 को होली के दिन तीन युवकों की डूबकर मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। 2024 में भी दो अलग-अलग घटनाओं में किशोरों की जान गई। इससे पहले 2022, 2019 और 2018 में भी कई लोग इस बैराज में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर साल हादसे होते हैं, लेकिन लोग सबक नहीं लेते। झरने जैसा नजारा देखकर लोग खतरा भूल जाते हैं।
विज्ञापन


केस-1

- नौ मार्च 2023 को बानगंगा बैराज के स्नान करने करने गए नौ दोस्तों के साथ आए चिल्हिया थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी अजीत सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह, विक्की सिंह (20) पुत्र राधेश्याम सिंह और सैनुआ कोतवाली लोटन हाल मुकाम भीमापार निवासी उज्जवल त्रिपाठी (19) पुत्र देवेश मणि त्रिपाठी होली खेलने के बाद घर से निकले थे। नहाने के लिए कुछ दोस्तों के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बानगंगा नदी में नहाने लगे। जब कुछ समय बाद तक तीनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 24 घंटे बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम व क्षेत्रीय मछुआरों की मदद से उनका शव निकाला गया था।

केस दो-
चिल्हिया थाना क्षेत्र के मनीष शुक्ला पुत्र राजेंद्र शुक्ला का 21 जनवरी 2018 को शिवपति डिग्री काॅलेज के छात्रावास से लापता हो गया था। दूसरे दिन बानगंगा बैराज पर उसके जैकेट मिले थे। पुलिस ने 29 जनवरी को जाल डालकर शव निकलवाया था। इस मामले पुलिस का दावा था कि उसने खुद खुशी है लेकिन परिजन इसे हत्या करार दिया था। परिजन का इस मामले कई आरोप है लेकिन अभी तक इस मिस्ट्री का कोई नतीजा नहीं निकला है। पुलिस इस मामले जांच कर डूबने से मौत हुई। मामला दर्ज कर फाइल को बंद कर दिया है।
-
- 9 मार्च 2023: होली पर तीन युवकों की डूबने से मौत
- 23 मार्च 2024: एक किशोर की डूबकर मौत
- 20 मार्च 2024: चार में से एक किशोर की मौत
- 4 दिसंबर 2022: नेपाली महिला की डूबने से मौत
- 11 अप्रैल 2022: युवक की मौत
- 2019 व 2018 में भी कई हादसे

सावधानी जरूरी
- चेतावनी बोर्ड और प्रतिबंधों का पालन करें
- अनजान स्थानों पर नहाने से बचें
- गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल
- बच्चों और युवाओं पर विशेष नजर रखें

कड़े इंतजाम, फिर भी लापरवाही

- प्रशासन और सिंचाई विभाग ने बैराज परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। नहाने और अनावश्यक प्रवेश पर प्रतिबंध भी लागू है। इसके अलावा पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है, लेकिन लोग चोरी-छिपे बैराज पर पहुंचकर नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


- विवेकानंद मिश्रा : एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें