फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, सात नमूने किए संग्रहीत

विज्ञापन
डुमरियागंज कस्बे में दुकान पर छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को छापेमारी कर सात नमूना संग्रहीत किया गया। डुमरियागंज तहसील के हल्लौर बाजार, अजगरा बाजार में सहायक आयुक्त खाद्य आरएल यादव नायब तहसीलदार की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान मानक के अनुरूप न होने के संदेह पर सात नमूना जगत पान मसाला, खोपरा लीची फ्लेवर, शाह जीरा, पोस्ता दाना, लौंग, जीरा , फ्रूट जूस लीची फ्लेवर संग्रहीत किया। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं पीसे खुले मसालों की बिक्री न करने के लिए निर्देश दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु, पीके वर्मा, जय प्रकाश, आरएन वर्मा तथा नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें