फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाढ़ ने अर्थव्यवस्था और जिंदगी को पटरी से उतारा

Tue, 16 Jul 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नदियों के जलस्तर में मामूली कमी, पीड़ितों की दुश्वारी दोगुनी

बीमारों के लिए कहीं-कहीं लगा स्वास्थ्य कैंप, पहुंचने लगा राहत का किट

गांव से निकलने में नाव ही सहारा, सारे संपर्क मार्ग पर पानी

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बानगंगा, घोरही, बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर दर्ज की गई है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं कई दिनों से पानी के बीच कैद होने से बेपटरी हो गई है। बाढ़ ने आर्थिक और शारीरिक दोनों प्रकार से चोट पहुंचाया है। बीमारों के इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम कहीं-कहीं पहुंच रही है। वहीं, राहत पैकेट भी अब पहुंचने लगा है। लेकिन बाढ़ का दर्द लोगों पर हावी नजर आ रही है। संपर्क मार्गों पर अभी भी पानी होने से आवागमन बाधित है, जिससे लोगों को अपने जरूरी कामों से जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉकों में जाने में भारी असुविधा हो रही है।

सात जुलाई से ही नेपाल के पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद, खैरी उर्फ झुंगहवां, तौलिहवा, मटियार उर्फ भुतहवा, तालकुंडा, पकडि़हवा, रेकहट, पथरदेईया, खैरा समेत लगभग 25 से अधिक गांवों व टोलों में बाढ़ का पानी आ गया। बाढ़ से प्रभावित अलग-अलग टोलों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से राहत सामग्री, भोजन, बिजली, दवा, आवागमन के साधनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीड़ितों का दर्द छलका पड़ा। बाढ़ से प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत के सभी आठ टोले बाढ़ से प्रभावित हैं। आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। छह नाव मिली है। रविवार को नकोलडीह में 130 बाढ़ प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री बांटी गई है। लंच पैकेट रोज मिल रहा है। मटियार उर्फ भुतहवा के ग्राम प्रधान चुल्हई ने बताया कि 350 पैकेट राहत सामग्री रविवार को एसडीएम की निगरानी में बांटे गए हैं। नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने बताया कि कुल 500 पैकेट राहत सामग्री आई थी। जिसमें दो ग्राम पंचायतों में 480 बंट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें