फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉर्च, मोमबत्ती की रोशनी में हुआ काम

Wed, 10 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने सूचना तो दो तहसीलों में बिजली कटौती का दिया था, मगर पूरे जिले में कटौती कर दिया है। बांसी, डुमरियागंज के अलावा नौगढ़ और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में दो दिन से बिजली का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


सुबह 10 से शाम 6 बजे तक के वर्किंग ऑवर में बिजली कटौती से पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।अघोषित कटौती का आलम यह रहा कि बुधवार को सरकारी दफ्तरों में टॉर्च, बैटरी की लाइट और मोमबत्ती की रोशनी में काम हुए। बिजली के अभाव में कंप्यूटर सिस्टम चालू नहीं हो सका, जिससे इस पर आश्रित सारे काम लंबित हो गए हैं।

लगातार दो दिनों से कटौती के कारण व्यापारी, कर्मचारी सहित हर तबका हलकान है।बस्ती-ओडवारा रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही 132 केवी की लाइन की तार को ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कारण 132 सब स्टेशन बांसी और डुमरियागंज से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना बिजली विभाग की ओर से दी गई थी। विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख था कि 9 व 10 फरवरी को 132 केवी की लाइन पर काम के कारण इन दोनों सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु रहेगी। इसके उलट बांसी और डुमरियागंज के अलावा नौगढ़ और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की भी बिजली काट दी गई। बिजली आपूर्ति सुचारु रहने के इत्मीनान से बैठे लोग घंटों की अघोषित कटौती से हलकार रहे।

सबसे ज्यादा परेशानी उन दफ्तरों, व्यापारियों को हुई, जिनके काम-काज बिजली पर ही निर्भर हैं। बिना सूचना लंबे समय तक कटौती करने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश रहा। उनका कहना था कि अगर विभाग को कटौती करनी ही थी तो सूचना देनी चाहिए, ताकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। सरकारी दफ्तरों से लगातार दूसरे दिन भी लोग निराश लौटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें