फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वाहनों से उतरवाया झंडा-हूटर, शीशे से काली फिल्म

Wed, 11 Jan 2017 11:15 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
कपिलवस्तु क्षेत्र में वाहन से हूटर उतरवाते फ्लाइंग स्क्वॉड के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में गठित तीन उड़ाका दल ने बुधवार को कई स्थानों पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की तलाश किया। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों ने 8 वाहनों पर लगे राजनैतिक दलों का झंडा उतरवाया। दो गाड़ियों से हूटर उतारे गए। गाडिय़ों के शीशे में लगी काली फिल्म को भी साफ करवाया। टीम ने नकदी, सोना, चांदी आदि सामनों की खोज में संघन जांच किया।  
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित तीन उड़ाका टीमों ने सनई तिराहा, बांसी तिराहा, मधुबेनिया, अलीगढ़वा, मोहाना, सोहांस बाजार, उसका बाजार आदि स्थानों पर चुनाव को प्रभावित करने की गर्ज से ले जा रहे नगदी, सोना, चांदी, अवैध शराब, नशीले पदार्थ आदि की जांच किया। जिसमें दो गाडिय़ों पर लगे हूटरों को हटवाया। पांच वाहनों पर लगे राजनैतिक झंडों को भी हटाया। एक बस में लगे राजनैतिक पार्टी के पोस्टर को साफ कराया। 2 गाडिय़ों के काले शीशे पर से फिल्म को हटाया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट रामसुयश वर्मा, एमपी श्रीवास्तव, पंकज दुबे के साथ एसआई आलोक श्रीवास्तव, रामकरन निषाद, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

विद्युत पोल पर टंगे हैं होर्डिंग
इटवा। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बिजली के पोल, सरकारी व  प्राइवेट भवनों पर आज भी पोस्टर व लेखन सामग्री नहीं उतरे हैं। कठेला, गौरडीह, चूंही  सहित कई गांवों में आज भी विजली के खंभे, सरकारी व प्राइवेट मकानों पर  पोस्टर, लेखन सामग्री आज भी दिखाई दे रही है।सड़को पर राजनीतिक दलो के लेखन  सामग्रियो को मिटाने का आलम यह है कि वह मिटाने के बाद वोटरों को पढने  के लिए पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षित कर रहा है। ऐसा मिटाने वाले रंग के  हल्के होने के चलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें